छात्र—छात्राओं को दिलायी गयी शपथ

छात्र—छात्राओं को दिलायी गयी शपथ

अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले मतदाता शपथ कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो0 विजय मिश्र ने छात्र—छात्राओं को शपथ दिलायी। तत्पश्चात प्राचार्य प्रो0मिश्र ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान के प्रथम चरण में 18 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी बालक बालिकाओं को मतदाता बनाने का संकल्प है। द्वितीय चरण में स्वयंसेवियों को शत—प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करना होगा तथा तृतीय चरण में जाति, धर्म, सम्प्रदाय अथवा अन्य प्रलोभनों से दूर रहकर नैतिकता के आधार पर मतदान कराने का अभियान चलाना होगा जिससे भारतीय लोकतंत्र मजबूत और हरा भरा बना रहे। कार्यक्रम अधिकारी डा0 कंचन ने स्वयंसेवियों का आह्वान किया कि लोकमंगल इस कार्य में छात्र छात्राएं अपनी महती भूमिका निभाएं। कार्यक्रम का संचालन डा0 शालिनी ने किया। समस्त महाविद्यालय की उपस्थिति उक्त कार्यक्रम में रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA