महिला की भूमि पर अवैध कब्जा, जानमाल की धमकी, पुलिस मौन
तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। जनपद के मानिकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चौकापारपुर गढ़ी समदाबाद में दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है।
पीड़िता चांद बीबी पुत्री स्व. साविर अली ने आरोप लगाया कि स्थानीय दबंगों द्वारा उनकी पुश्तैनी भूमि (गाटा संख्या 943, रकबा 0.1260 हेक्टेयर) पर जबरन कब्जा कर लिया गया है। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट, घसीटकर जमीन से बाहर निकालने, तथा जान से मारने की धमकी दी गई चांद बीबी का आरोप है कि आधा दर्जन लोगों ने मिलकर उनके मकान के ताले तोड़े, सामान फेंका और भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया। यह पूरी घटना दिनदहाड़े घटित हुई लेकिन कुछ दिनों से लगातार थाने के चक्कर काटने के बावजूद अब तक कोई विधिक कार्रवाई या प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। पीड़िता ने कहा कि पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के चलते दबंगों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। उन्हें अब अपनी जान का भी खतरा है और स्थिति दिन पर दिन भयावह होती जा रही है। चांद बीबी ने पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी एवं उत्तर प्रदेश शासन से मांग किया कि आरोपियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाय और भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाय। पीड़िता को और उसके परिवार को पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए मामले की न्यायिक जांच कराई जाय जिससे दोषियों को दंड मिल सके। ग्रामीणों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चेताया कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो वे धरना-प्रदर्शन और जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन जैसे लोकतांत्रिक विकल्पों का सहारा लेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














