Thursday, April 16, 2026
Homeप्रतापगढ़युवक को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

युवक को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

-


युवक ने लिखित शिकायत देकर लगायी जानमाल की गुहार
तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। जनपद के बाघराय थाना क्षेत्र के सकरदहा चौकी के गांव सकरदहा में युवक को फोन पर जान से मारने की धमकी समेत गाली—गलौज का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामसभा सकरदहा निवासी उज्जवल कुमार ने गांव के ही रामेंद्र सिंह के खिलाफ बाघराय थाने में नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि उक्त आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। उक्त के खिलाफ जनपद प्रयागराज में हत्या के प्रयास का मामला भी विचाराधीन है। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने सोशल मीडिया स्टैट्स को लेकर पीड़ित के साथ दिन शनिवार को रात 8:05 बजे काल पर की गाली गलौज की व जान से मारने की धमकी भी दिया। पीड़ित ने बताया कि वह मय परिवार बेहद डरा व सहमा हुआ है। पीड़ित ने यह भी कहा कि अगर भविष्य में पीड़ित के साथ कोई घटना होती है तो उक्त आरोपी ही उसका जिम्मेदार होगा। मामले को लेकर प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह फौजी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया हुआ है और इस तरह की घटना निंदनीय है। बहरहाल जानकारी मिली कि बाघराय थाने में पीड़ित द्वारा शिकायत की गई है। बाघराय पुलिस जांचोपरांत विधिसम्मत कार्रवाई करेगी मामले के बाबत थानाध्यक्ष बाघराय श्रवण कुमार ने वार्ता के क्रम में बताए कि तहरीर प्राप्त हुई है। जांचोपरांत उचित कार्रवाई प्रचलन में लायी जायेंगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

ग्राम चौपाल में चकबन्दी प्रक्रिया पर किसानों ने जताया संतोष

ग्राम चौपाल में चकबन्दी प्रक्रिया पर किसानों ने जताया संतोषतेजस टूडे ब्यूरो संदीप सिंह प्रतापगढ़। चकबन्दी आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशों के क्रम में तहसील...

नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 1.400 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो संदीप सिंह प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम, अपर पुलिस...

पिपरी खालसा में विकास कार्यों को मिली रफ्तार

तेजस टूडे सं. बीबी सिंह पट्टी, प्रतापगढ़। स्थानीय क्षेत्र के विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम की ग्राम पंचायत पिपरी खालसा में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्राम...

डीएम—एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं शिकायतें, 10 मामलों का हुआ निस्तारण

डीएम—एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं शिकायतें, 10 मामलों का हुआ निस्तारण संयुक्त टीम भेजकर भूमि विवाद शिकायतों का करायें निस्तारण: जिलाधिकारी तेजस टूडे ब्यूरो संदीप सिंह प्रतापगढ़।...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular