Homeप्रतापगढ़प्रतापगढ़ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम आयोजित

प्रतापगढ़ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम आयोजित

प्रतापगढ़ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम आयोजित

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कृषकों ने देखा सजीव प्रसारण
तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त प्रधानमंत्री द्वारा वाराणसी से कृषकों के खातों में डी0बी0टी0 के माध्यम से प्रेषित की गयी जिसका सजीव प्रसारण कृषि भवन सभागार कक्ष के साथ जनपद के समस्त विकास खण्डों तहसील मुख्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में प्रमुखता से किया गया। इस अवसर पर कृषि भवन सभागार कक्ष में विधायक सदर राजेन्द्र मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, अध्यक्ष किसान मोर्चा अश्वनी पाण्डेय, उप कृषि निदेशक विनोद यादव, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए वीर विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विकास खण्ड पट्टी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख राकेश सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल उपस्थित रहे। अन्य विकास खण्डों में भी ब्लाक प्रमुख सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि द्वारा प्रतिभाग किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधिगण द्वारा योजना प्रारम्भ से अभी तक लगातार 19वीं किस्त प्राप्त करने वाले जनपद के राम कृपाल, राम अंजोर सहित अन्य 8 कृषकों को पी0एम0 किसान उत्सव दिवस पर प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान उप कृषि निदेशक ने बताया कि आज जनपद के छः लाख से अधिक कृषकों के खातों में सीधे लगभग 136 करोड़ रूपये डी0बी0टी0 के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त प्रेषित की गयी। विधायक सदर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी कृषकों को इस योजना से लाभान्वित होने के लिए बधाई दिया। कार्यक्रम के उपरान्त एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत उपस्थित जनप्रतिनिधि द्वारा रूक्मिणी और चम्पा का पौधा कृषि भवन परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read