Homeप्रतापगढ़नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 1.400 किलो गांजे के साथ...

नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 1.400 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार


तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय तथा क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी बाघराय श्रवण कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी/नाजायज कारोबार करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। 13 सितंबर को उ0नि0 देवेन्द्र पाठक व उ0नि0 वीरेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह का0 शशांक राय व का0 सचिन ठैनुआ द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग, तलाश वांछित/वारण्टी के दौरान मिली सूचना पर पंडित का पुरवा–महराजपुर तिराहे के पास दबिश देकर अभियुक्त योगेश सिंह पुत्र अमर बहादुर सिंह निवासी ग्राम बूढ़ेपुर थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 400 ग्राम सूखा गांजा (काली पन्नी में काले बैग के अंदर रखा हुआ) एक प्लेटिना मोटरसाइकिल (रंग काला-नीला) बरामद किया गया। उक्त मोटरसाइकिल का कोई वैध प्रपत्र प्रस्तुत न करने पर बाइक को एमवी एक्ट के अन्तर्गत सीज किया गया। वही पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे का कारोबार समाज को खोखला कर रहा है। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। किसी भी दशा में नशे का धंधा करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। आमजन से अपील है कि नशा तस्करी या नशा कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read