Homeप्रतापगढ़डीएम—एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं शिकायतें, 10 मामलों का हुआ...

डीएम—एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं शिकायतें, 10 मामलों का हुआ निस्तारण

डीएम—एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं शिकायतें, 10 मामलों का हुआ निस्तारण

संयुक्त टीम भेजकर भूमि विवाद शिकायतों का करायें निस्तारण: जिलाधिकारी
तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सदर तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में 123 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से राजस्व विभाग की 10 शिकायतें इस प्रकृति की पायी गयी जिनका डीएम ने मौके पर निस्तारण कराया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल प्राप्त 123 शिकायतों में से 46 शिकायतें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग से 36, विकास विभाग से 7, चकबन्दी विभाग से 1, विद्युत विभाग से 4 एवं 29 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुईं। पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार एवं विकास विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा ने सुनी।
शिकायतकर्ता भोलानाथ गुप्ता निवासी ईसीपुर ने शिकायत किया कि बंजर भूमि गाटा संख्या 1465, 1466 स्थित ग्राम ईसीपुर पर विश्वनाथ सिंह व बैजनाथ सिंह ने अवैध कब्जा कर रखा है तथा उसमें स्थित पेड़ों को काटकर बेचते रहे है जिससे ग्रामसभा को क्षति हो रही है। इस प्रकरण पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि परीक्षण कराकर अवैध कब्जों को खाली कराया जाय। इसी प्रकार सम्पूर्ण समाधान में प्राप्त अन्य शिकायतों के सम्बन्ध डीएम ने उपजिलाधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों हस्तगत करते हुये निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाय।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त मौके पर जाकर आज ही कम से कम 1 या 2 शिकायतों का निस्तारण कराते हुये तहसील को सूचित करें, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरते। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण कराया जाय। शिकायकतकर्ताओं की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही कदापि न बरती जाये। उन्होंने उपजिलाधिकारी तथा थाना प्रभारियों से कहा कि जो भूमि संबंधी मामले हैं, उसमें राजस्व तथा पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके मौके पर भेजकर निस्तारण कराएं। शासन का सख्त निर्देश है कि जमीन संबंधी मामलों को तत्काल निस्तारण कराएं। कोई भी गरीब व्यक्ति किसी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये, इसका विशेष ध्यान दिया जाये।
पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार ने समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय सीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि जो भी शिकायकर्ता अपनी शिकायत लेकर आयें। उनकी शिकायतों को विनम्रतापूर्वक सुने, प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें और प्रत्येक दशा में पीड़ित को न्याय मिले।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0एन0 प्रसाद, जिला विकास अधिकारी के0एन0 पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, तहसीलदार सहित जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read