धन्नाग तीर्थ महोत्सव में बही काव्य की रसधार
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। धन्नाग तीर्थ महोत्सव में श्री सत्य नारायण व्रतकथा, पवित्र सरोवर की परिक्रमा, हरिशंकरी वृक्ष पूजन के बाद, कल्याणी नदी उदगम स्थल की आरती के साथ कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
धन्नाग तीर्थ विकास एवं जनकल्याण समिति के संयोजक रामलखन शुक्ल संयोजन में अध्यक्षता पूर्व प्रशासनिक अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि लखनऊ हनुमन्त धाम के महन्त रामसेवक दास एवं लोकभारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बृजेन्द्र पाल सिंह रहे। काव्य पाठ का शुभारंभ सरस्वती वंदना से कवि जगन्नाथ निर्दोष ने किया। संयोजक द्वारा उपस्थित जनों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ भाजपा अध्यक्ष अनूप कुमार यादव, भक्तजन, श्रद्धालु, बाबा विक्रम दास जी, विनय शुक्ल, रामनिवास बाजपेयी, प्रधान मनोज शुक्ल, राजेश कुमार गौतम, भगौती प्रसाद यादव, तरूण प्रकाश रावत, डांडी तुला धाम समिति के अध्यक्ष कृपाशंकर मिश्र, मान सिंह यादव, सुधीर यादव, भानु प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












