108 एम्बुलेंस की त्वरित सेवा ने बचाई कईयों की जान
टेम्पो—बोलेरो की टक्कर में घायल हुए थे दर्जन भर लोग, 7 गम्भीर
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। खजनी की तरफ से बांसगांव की तरफ टेंपोचालक सवारी लेकर जा रहा था कि तभी अचानक माल्हनपार की तरफ से आ रही बोलेरो ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे टेंपो में सवार सभी लोग घायल हो गए।
उक्त ख़बर की जानकारी जैसे ही 108 एंबुलेंस को हुई 108 एम्बुलेंस जिला समन्वयक शैलेश त्रिपाठी के निर्देशन में एंबुलेंस की सहायता से मरीजों की जान बचाने में लग गए। सभी मरीजों को नजदीकी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव पहुंचाया गया। जिसमें गंभीर मरीजों को देखते हुए अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने तुरन्त रेफर कर दिया जहां तत्काल मौके पर पांच एंबुलेंस मौजूद रही और सभी एंबुलेंस ने रेफर किए गए मरीजों को तत्काल प्रभाव से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जिससे लोगों की जान बचाई जा सकी। सूत्रों के मुताबिक इस घटना में 11 लोग घायल हो गए थे जिसमें से सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए और उनको तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान मीना देवी, विजय, मनोज माधुरी, पलक व सबीना आदि के रूप में हुई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












