छात्रों को दी गई वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। महर्षि विद्या मंदिर लखपेड़ाबाग में भाभा अनुसंधान केंद्र मुंबई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा बच्चों को वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी दी गई। श्रीवास्तव जी का भारत के अनुसंधान केंद्रों के साथ-साथ इंग्लैंड, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी वा फ्रांस में अनुसंधान केंद्रों से भी संपर्क रहा है।
वह वहां से भी वैज्ञानिक कार्य में भारत और विदेशों के बीच में कड़ी रहने वाले सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक रहें हैं। कक्षा 10 की छात्रा प्रिया मिश्रा ने पुष्प कुछ देकर वैज्ञानिक का स्वागत किया। वैज्ञानिक ने बच्चों को बताया कि जीवन में सफलता कैसे प्राप्त की जाए। उनका कहना है, कि आने वाले 10 से 15 वर्षों में भारत ही, वैज्ञानिक तथ्यों में प्रथम देश होगा। इसलिए भारत के बच्चों को विदेशी भाषा कम से कम जापानी या रूसी अवश्य, सीखनी चाहिए। अंग्रेजी के बिना आप उच्च स्तर के लिटरेचर को नहीं समझ सकते। टेक्नोलॉजी ही एक ऐसा क्षेत्र है जिसके सहारे विश्व पर अपना झंडा फहराया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि हमारे पास उच्च स्तर का शास्त्र ज्ञान होने के बावजूद भी शस्त्र ज्ञान में कमजोर होने व टेक्नोलॉजी की कम समझ होने के कारण हमारा देश कई बार गुलाम बना। उन्होंने बच्चों को ब्रह्मांड की संरचना से लेकर सूर्य के निर्माण तथा परमाणु भट्टी से लेकर नाभिकीय संलयन तक की प्रक्रिया वा ब्लैक होल को विस्तार से समझाया। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदूषण रहित ऊर्जा का विकास ही मनुष्य के सफलता की सीढ़ी होगा। इसके लिए नियंत्रित प्रयास हमेशा होना चाहिए बहुत से छात्रों ने भी विषय पर बहुत सारे प्रश्न पूंछे। कक्षा एक के छात्र आयांश राजवंशी ने पूछा फ्रिज में पानी इतना ठंडा कैसे हो जाता है। कक्षा चार के छात्र रुद्र प्रताप ने पूछा सूर्य इतना गर्म क्यों है, कक्षा 2 के छात्र देवांश शुक्ला ने पूछा बाढ़ क्यों आती है, कक्षा चार की छात्रा काव्य वा राधिका ने वायुमंडल में उपस्थित गैसों के बारे में पूछा। कक्षा चार के ही आदित्य वर्मा ने पुष्पों की सुगंध के बारे में पूछा कक्षा 4 के छात्र आदित्य तिवारी ने पूछा ब्रह्मांड की रचना कैसे हुई कक्षा तीन के छात्र मयंक शुक्ला ने पूछा बम कैसे बनता है कक्षा 5 के छात्र अखिल प्रताप सिंह ने हवा के चलने का कारण पूछा। कक्षा 7 की छात्रा आराध्या यादव ने विद्युत के तारों में प्रवहन होने का कारण पूछा कक्षा 10 की छात्रा प्रिया मिश्रा ने स्लो प्वाइजन गैसेस के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर विद्यालय के सीनियर छात्र मौजूद थे, जिन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मोटरसाइकिल की डिजाइन तैयार करके उसको भौतिक स्वरूप दिया। विद्यालय के बच्चों ने परमाणु ऊर्जा से चलने वाली कार का निर्माण कैसे किया जाए इस विषय में जानकारी प्राप्त की। वैज्ञानिक ने फलों को पकाने की गैस व कारगिल युद्ध के दौरान अपने सैनिकों के लिए गैस कैप्सूल अपने लैब में बनाए थे इस विषय पर उन्होंने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को बहुत सारे प्रेरक प्रसंग सुनाए। वैज्ञानिक संगोष्ठी में विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक राम, रतन, संजीव श्रीवास्तव, अंशुल श्रीवास्तव, भावना साहू, संगीता जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, राधा सिंह, वास महिमा श्रीवास्तव, वर्षा मिश्रा सहित समस्त स्टाफ मेंबर उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












