HomeBiharशिक्षकों ने किया वेतन भुगतान करने की मांग

शिक्षकों ने किया वेतन भुगतान करने की मांग

शिक्षकों ने किया वेतन भुगतान करने की मांग

नये शिक्षक नियमावली का जताया विरोध
रौशन कुमार
कौआकोल, नवादा (बिहार)। कौआकोल प्रखण्ड सहित जिले के सभी शिक्षा मित्र से नियोजित शिक्षक बनें शिक्षकों, जिनका जीओबी मद से वेतन भुगतान होता है, उन्हें चार माह से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे उन लोगों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

नियोजित शिक्षक संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष प्रीतम कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नए सत्र का पहला महीना शुरुआत हो चुका है। ऐसे में वेतन नहीं मिलने के कारण उन लोगों के बच्चों के शैक्षणिक कार्यों पर भी असर दिख रहा है। बच्चों के विद्यालय में नामांकन, पुस्तक क्रय आदि आवश्यक कार्यों के लिए वेतन का रोना पड़ रहा है।

वहीं नियोजित शिक्षकों ने सरकार द्वारा बनाए गए नए शिक्षक नियमावली का विरोध जताते हुए इसे शिक्षक हिट में अविलम्ब वापस लेने का अपील किया है। शिक्षकों ने कहा कि नए नियमावली से शिक्षकों में काफी आक्रोश है। जो बहुत जल्द ही आंदोलन का रुप अख्तियार कर सकता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read