नारदीडीह में गेहूं की फसल में लगी आग

नारदीडीह में गेहूं की फसल में लगी आग

राकेश कुमार
नारदीगंज, नवादा (बिहार)। थाना क्षेत्र के नारदीडीह गांव में एक व्यक्ति के माध्यम से अपने खेत में पराली जलाने के दौरान खेत में खड़ी गेंहूं के फसल में आग लग गई। घटना मंगलवार को दोपहर के बाद घटी। इस दौरान तकरीबन दस बीघा खेत में लगी गेहूं फसल जलकर नष्ट हो गई। बताया जाता है कि खेत से अचानक धुआं निकलने लगा।

लोग वहां पहुंचे तो आग की लपटें उठ रही थीं। आग देख लोगों ने शोर मचा दिया। आग की तेज लपटों ने किसान मनोज सिंह, चंदन कुमार, अशोक सिंह, सोनू कुमार, मुरारी सिंह, शुभम कुमार समेत अन्य ग्रामीणों के खेत को भी अपने चपेट में ले लिया। उसके खेत में लगी गेहूं की फसल भी जलने लगी। इस घटना में दरियापुर व सादिकपुर के किसानों के भी खेत में लगी गेहूं की फसल जलने की घटना हुई है। खेत मालिकों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। आग की लपटें इतना तेज थी कि ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू नहीं पाया गया गया तो नारदीगंज थाना को सूचना दिया गया।

सूचना के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी गाड़ी लेकर पहुंच गए और एक घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना को लेकर पीड़ित किसानों ने नारदीगंज थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। उन्होंने लिखित आवेदन में नारदीडीह गांव के एक व्यक्ति को आरोपित किया है, कहा कि उन्होंने जानबूझकर पराली जलाया गया।

उसके उपरांत खेत में गेहूं की फसल में आग लग गई। जिसके उपरांत सभी फसल बर्बाद हो गया। जिससे हम लोगों के बीच खाने को लेकर संकट उत्पन्न हो गया है, पीड़ित किसानों का कहना है कि इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हो गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला