पंजाब नेशनल बैंक के कर्मियों ने मनाया स्थापना दिवस
रौशन कुमार
कौआकोल, नवादा (बिहार)। प्रखण्ड के कौआकोल बाजार अवस्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में बुधवार को पीएनबी के 129 वां स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ग्राम निर्माण मण्डल सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा के प्रधानमंत्री अरविंद कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. रंजन कुमार, जगदम्बा प्रदूषण जांच घर के संचालक संजीत कुमार आदि ग्राहकों की मौजूदगी में बैंक प्रबंधक अमित कुमार के द्वारा केक काटा गया एवं मौजूद लोगों के बीच चॉकलेट का भी वितरण किया गया।
वहीं मौके पर मौजूद बैंक कर्मियों ने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने का प्रण लिया। मौके पर रंजीत कुमार, शशि रंजन कुमार, अभिषेक कुमार, अनिल कुमार, सोनू निगम, राकेश कुमार आदि मौजूद थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











