963121
इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा बैरकों की साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, शौचालयों की स्थिति, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा मानकों सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन अवलोकन किया गया। प्रतिसार निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण प्रारंभ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण रूप से दुरुस्त किया जाय जिससे प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।





