Homeश्रावस्तीसंकल्प कार्यक्रम में पहुंचे संजय जी, बताया— पार्टी का विजन एवं मिशन

संकल्प कार्यक्रम में पहुंचे संजय जी, बताया— पार्टी का विजन एवं मिशन

संकल्प कार्यक्रम में पहुंचे संजय जी, बताया— पार्टी का विजन एवं मिशन

तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
इकौना, श्रावस्ती। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को इकौना में आयोजित संकल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावी तैयारियों के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब महज एक राजनीतिक विकल्प नहीं, बल्कि जनआवाज बन चुकी है जो शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे वास्तविक मुद्दों पर काम करती है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान संजय सिंह ने पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं चुनावी रणनीतियों की विस्तृत जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन की पहुंच बनाएं। उन्होंने कहा कि जब तक हम गांव-गांव जाकर आम लोगों से नहीं जुड़ेंगे, तब तक बदलाव की असली लड़ाई अधूरी रहेगी। प्रेस वार्ता में संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी एक जनआंदोलन है जो ईमानदारी, पारदर्शिता और सेवा भाव को राजनीति में लाना चाहती है। हमारे कार्यकर्ता ही हमारी असली ताकत हैं और यही लोग गांवों में जाकर जरूरतमंदों की आवाज़ बनेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को यह संकल्प भी दिलाया कि वे हर पीड़ित और वंचित की लड़ाई लड़ेंगे और पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम में श्रावस्ती जिलाध्यक्ष रामकृष्ण सोनी, मंडल स्तरीय पदाधिकारी और जिले भर से आये कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संकल्प कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read