963201
इस दौरान वह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लोक कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के सम्बंध में सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ दिनांक 25 जून को प्रातः 11 बजे मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस हापुड़ में जनसुनवाई का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत पहुचेंगी। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याओं को सुन उनका समाधान करेगी। इसके उपरान्त सदस्य द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बालिका/महिला गृह एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण भी किया जाना प्रस्तावित हुआ है जिसके लिए विभाग द्वारा निवेदन किया गया कि महिला सम्बंधित प्रकरणों की जनसुनवाई हेतु अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।








