HomeAyodhyaअयोध्या में रिचा वर्मा को मिली एसीजेएम की जिम्मेदारी

अयोध्या में रिचा वर्मा को मिली एसीजेएम की जिम्मेदारी

अयोध्या में रिचा वर्मा को मिली एसीजेएम की जिम्मेदारी

राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रिचा वर्मा को सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वितीय व अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसी के साथ न्यायालय के कई पीठासीन अधिकारियाें में परिवर्तन किया गया है। परिवर्तन में गैंगस्टर कोर्ट रिक्त हो गई है। इसका प्रभार अपर जिला एव संत्र न्यायाधीश द्वादश बृजेश कुमार सिंह काे सौंपा गया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम चंद्रशीला को बस्ती जिले में पारिवारिक न्यायालय का प्रमुख न्यायाधीश बनाकर स्धानांरित किया गया है।

जिला जज संजीव फौजदार के आदेश से की गई नई व्यवस्था के तहत राधेश्याम यादव को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम बने हैं। अमित कुमार पांडेय को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय के साथ विशेष न्यायाधीश एससीएसटी का प्रभार मिला है। अशोक दूबे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय बने रहेंगे। अभिषेक बागड़िया को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ के साथ विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट का प्रभार दिया गया है। फास्ट ट्रैक जज महिला आंशुमन यादव को सिविल जज जूनियर डिवीजन सप्तम् और उनके रिक्त पद पर गैर जिला से आईं अभिशिक्ता यादव को भेजा गया है। उनके पति अमित कुमार यादव को सिविल जज जूनियर डिवीजन सप्तम बनाया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नए सचिव शैलेंद्र सिंह यादव बनाए गए हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read