HomeAyodhyaमुख्यमंत्री ने नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये समर्पित अभियान का...

मुख्यमंत्री ने नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये समर्पित अभियान का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ने नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये समर्पित अभियान का किया शुभारम्भ

तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महिला सशक्तिकरण से सम्बंधित लोक भवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित ‘‘मिशन शक्ति 5.0’’ का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ प्रदेश के 1647 थानों में नव स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों का उद्घाटन व मिशन शक्ति केन्द्रों से सम्बंधित एस0ओ0पी0 की पुस्तिकाओं का विमोचन किया। मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति-5.0 के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकास भवन अयोध्या के एनआईसी सभागार में विधायक सदर वेद प्रकाश गुप्ता, मंडलायुक्त राजेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर सहित अन्य अधिकारियों ने अवलोकित किया।
मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि पर मिशन शक्ति फेज 5.0 का शुभारम्भ करते हुए प्रदेश की समस्त माताओं, बहनों व बेटियों को शुभकामना देते हुये कहा कि जब हमारे प्रदेश की महिलाओं व बेटियों को भयमुक्त एवं सुरक्षित वातावरण में कार्य करने का अवसर मिलेगा और उनके अन्दर सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के साथ नारी होने पर गरिमा की अनुभूति होगी तो निश्चित रूप से हमारा प्रदेश एवं देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर इस मिशन में बाधा उत्पन्न करने वालों अथवा “मिशन नारी सशक्तिकरण” की मंशा को धूमिल करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
इसी क्रम में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार की मंशानुसार मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान में विगत संचालित फेज-4.0 में किये गये कार्यों के साथ महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वावलंबन, विकास, कल्याण इत्यादि से सम्बन्धित कई अन्य कार्यक्रमों का समावेश किया गया है।
मंडलायुक्त राजेश कुमार ने कहा कि मिशन शक्ति फेज-5.0 के शुभारंभ अवसर पर महिला कल्याण विभाग सहित समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन की मंशानुसार महिलाओं, बेटियों के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं का जमीनी स्तर पर शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाय।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read