युवाओं को सुरक्षा व नेतृत्व के लिये तैयार करेगा फायरिंग रेंज: ब्रिगेडियर

  • युवाओं को सुरक्षा व नेतृत्व के लिये तैयार करेगा फायरिंग रेंज: ब्रिगेडियर

  • कुलपति कर्नल व ब्रिगेडियर ने फायरिंग रेंज का किया उद्घाटन

तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी क्रीडा परिसर में स्थित फायरिंग रेंज का उद्घाटन किया गया। कुलपति कर्नल डा बिजेंद्र सिंह, वित्त नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव व एनसीसी प्रयागराज के ग्रुप कमांडर बिग्रेडियर यू.एस. कांदिल ने नारियल फोड़कर किया। एनसीसी के कैडेटों ने ब्रिगेडियर व कर्नल डा. बिजेंद्र सिंह को गार्ड ऑफ आनर दिया। अधिकारियों की निगरानी में एनसीसी कैडेटों ने फायरिंग का प्रशिक्षण लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
ब्रिगेडियर ने कहा कि यह फायरिंग रेंज युवाओं को सुरक्षा और नेतृत्व के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। फायरिंग रेंज में आधुनिक सुविधाएं और उपकरण हैं जो युवाओं को फायरिंग और सुरक्षा कौशल में प्रशिक्षित करने में मदद करेंगे। कुलपति कर्नल ने कहा कि यह फायरिंग रेंज एनसीसी के उद्देश्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। फायरिंग रेंज में युवाओं को टीम वर्क और नेतृत्व कौशल में प्रशिक्षित किया जाएगा जिससे वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक साथ काम कर सकें। वर्तमान में कृषि विवि में एऩसीसी की फुल बटालियन है जो प्रशिक्षण ले रहे हैं। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा. डी. नियोगी के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विवि के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डा. नवीन सिंह, कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सूद, सूबेदार मेजर बहादुर सिंह, आर्मी के एनसीसी अधिकारी विवि के समस्त अधिष्ठाता, निदेशक, कैडेट आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA