चौकी प्रभारी सोते रहे और ट्रैक्टर से बैटरी उठा ले गये चोर
क्षेत्र में तेज हुईं चोरी की घटनाएं, चहुंओर हो रहीं चर्चाएं
तेजस टूडे सं.
धीरज सोनी
मुफ्तीगंज, जौनपुर। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत मुफ्तीगंज बाजार में लगातार चोरी की घटना बढ़ती जा रही है जिससे यह लगता है कि चौकी प्रभारी मुफ्तीगंज शिवानन्द वर्मा के रहते हुये चोरी की घटनाएं तेजी से फल फूल रही हैं। चोरों के ऊपर अपना शिकंजा कसने में मुफ्तीगंज पुलिस नाकाम नजर आ रही। बता दें कि मध्य बाजार विनय यादव पुत्र इन्द्र बहादुर यादव के घर के सामने खड़ी ट्रैक्टर से चोरों ने बैट्री चोरी कर लिया। वहीं कुछ दिन पहले भोगीपट्टी गांव में लगा टावर से भी चोरी की घटना हुई थी। अभी उस घटना का तक कोई खुलासा नहीं हो सका। कुछ दिन पहले मुफ्तीगंज प्राथमिक विद्यालय पर भी एमडीएम के बर्तन की चोरी की लिखित सूचना मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी को विद्यालय द्वारा दिया गया जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। तमाम घटनाएं आए दिन घटती जा रही हैं लेकिन पुलिस विभाग कुम्भकर्ण की नींद सो रही है। आखिर पुलिस विभाग किस समय का इंतजार कर रहा है? क्या कोई बड़ी घटना के अंजाम होने का इंतजार कर रही है? क्षेत्र में इस विषय को लेकर तमाम चर्चाएं मची हुई हैं। फिल्हाल अब देखना यह है कि आखिर पुलिस क्या करती है?











