जिस्म फरोशी में 11 महिलाओं समेत 14 गिरफ्तार


तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। जिस्म फरोशी के लिए बिहार और गोरखपुर से युवतियां लाई जाती थीं। पुलिस ने 11 महिलाओं सहित कुल 14 गिरफ्तार किया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के फतेहगंज की खीर गली के पास स्थित राणी सती गेस्ट हाउस में बीती आधी रात को पुलिस ने छापा मारकर एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। वहां से बिहार और गोरखपुर की 11 युवतियों समेत कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि चार मंजिला इस गेस्ट हाउस के चौथे तल पर गेस्ट हाउस संचालक गणेश अग्रवाल सेक्स रैकेट चलाता था। इसके लिए वह बिहार और गोरखपुर से लड़कियों को लाता था। शुक्रवार रात लगभग 12 बजे महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला और नगर कोतवाली पुलिस टीम के साथ गेस्ट हाउस पर छापा मारा गया तो चौथे तल पर महिलाएं धंधे में संलिप्त मिलीं। उन्हें हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। मौके से पुलिस ने देह व्यापार से अर्जित 1 लाख 62 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। छानबीन में पता चला कि साल भर से जिस्म का यह धंधा चल रहा था। महिलाएं इसी होटल में रहती थीं। गणेश और उसके अन्य साथी बाहर से ग्राहक लाते थे। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA