Jaunpur News: दया सरस्वती पैरामेडिकल व फार्मेसी कालेज की छात्राओं का दिव्यांगों संग खेली होली

  • दया सरस्वती पैरामेडिकल व फार्मेसी कालेज की छात्राओं का दिव्यांगों संग खेली होली

तेजस टूडे सं.
बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के रूहट्टा में स्थित राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन दिव्यांग बच्चों का स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र में दया सरस्वती पैरामेडिकल कालेज धन्नेपुर की छात्राओं ने उपर्युक्त स्कूल के दिव्यांग बच्चों के साथ प्रबंधक मयंक सोनकर के निर्देशन में होली खेला।

पैरामेडिकल की छात्राओं ने दिव्यांग बच्चों के स्कूल में नृत्य गायन प्रस्तुत किया जहां स्कूल के नेत्रहीन बच्चों ने भी गाना गाया और ढोल बजाया। इस दौरान कॉलेज की शिक्षिका दामिनी साहू के नेतृत्व में सभी दिव्यांग बच्चों को भोजन का पैकेट, मिठाई, बिस्किट, गुझिया, पापड़, फ्रूटी आदि वितरित किया गया। फिर सभी दिव्यांगों के साथ कॉलेज की छात्राओं ने रंग, गुलाल और फूलों से होली खेली। सभी दिव्यांग बच्चे भोजन सामग्री पाकर व होली खेल कर बहुत खुश हुये।
इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष डा. राजेश गुप्ता ने कालेज के प्रबन्धक, छात्राओं, शिक्षक व शिक्षिकाओं के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान स्कूल की विशेष शिक्षिका हेमू वर्मा, संगीत के शिक्षक राहुल पाठक, कालेज की शिक्षिका पूजा मौर्य, आरती राजभर, अनुज, रेयान, छात्राएं सोनाली, अंशिका, चंदा, काजल, ममता, श्रृष्टि, शोली, उमा, शिवांगी, शिवानी, खुशी, निधि, सजल, मनीषा, प्रीति, सुनीता, पुष्पा, संध्या, उजाला, बीना, रिशु, डा. संदीप गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA