Sunday, June 14, 2026
HomeAdvertiseJaunpur News: वासंतिक नवरात्रि के चौथे दिन कूष्मांडा स्वरूप में भक्तों ने...

Jaunpur News: वासंतिक नवरात्रि के चौथे दिन कूष्मांडा स्वरूप में भक्तों ने किया दर्शन—पूजन

-

  • वासंतिक नवरात्रि के चौथे दिन कूष्मांडा स्वरूप में भक्तों ने किया दर्शन—पूजन

  • वैदिक मंत्रोचारण, हवन, पूजन, मां के जयकारों से वातावरण हुआ भक्तिमय

तेजस टूडे सं.
बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में वासंतिक नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा स्वरूप में भक्तों ने मां शीतला जी का दर्शन पूजन किया। चौथे दिन कूष्मांडा माता रानी की पूजा की जाती है जो अपनी मंद मुस्कान से सृष्टि की रचना करने वाली देवी मानी जाती हैं। इस दिन भक्त पीले रंग के वस्त्र पहनकर मां को मालपुआ या हलवा-दही का भोग लगाकर और ‘ॐ कूष्मांडायै नमः’ मंत्र जप के साथ पूजा करने से सुख, समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है। माँ कूष्मांडा को अष्टभुजा देवी भी कहा जाता है।
नव दिन की व्रती महिलाएं सुबह स्नान के बाद पीले रंग के वस्त्र पहनकर पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध कर माँ कूष्मांडा को पीले फूल, फल, धूप और दीप अर्पित करते हुये अष्टभुजा देवी की पूजा करते समय ‘ॐ देवी कूष्मांडायै नमः’ मंत्र का जाप किया। वहीं मां कूष्मांडा को मालपुआ अत्यन्त प्रिय है। इसके अलावा खीर, हलुवा या केसर युक्त पेड़ा भी चढ़ाया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां की पूजा करने से रोग, दोष दूर होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह दिन सूर्य से संबंधित दोषों को दूर करने के लिए भी विशेष माना जाता है।
देखा गया कि चौकियां धाम में प्रातःकाल 4 बजे मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी का भव्य श्रृंगार करके मन्दिर के महंत विवेकानंद पन्डा ने आरती-पूजन किया। मन्दिर खुलने के पहले ब्रम्ह मुहुर्त से ही माता रानी के दर्शन के लिये भक्तों की लम्बी कतार लगी रही। दुर्गा सप्तशती पाठ, वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन, पूजन, जयकारों एवं घण्टों की गूंज से सारा वातावरण मनमोहक एवं भक्तिमय हो गया। कतार में खड़े दर्शनार्थी बारी-बारी से दर्शन-पूजन करते नजर आये। वहीं पूर्वांचल के कोने-कोने से आये श्रद्धालुओं ने मुंडन संस्कार, कढ़ाही, पूजन आदि करके परिवार समेत मां के चरणों में मत्था टेकते हुये सुख, शान्ति, समृद्धि, धन, यश, वैभव की कामना किया। नवरात्रि का चौथे दिन व्रती महिलाओं ने अपने घर मे विधि—विधान से दुर्गा सप्तशती पाठ करके आरती पूजन किया। दूर-दराज से धाम में आने वाले भक्तों का तांता देर शाम तक लगा रहा। दर्शन-पूजन करने के पश्चात दर्शन पवित्र कुण्ड के बगल में स्थित काल भैरवनाथ एवं मां काली मंदिर में भी दर्शन-पूजन किये। सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिर परिसर में चौकियां चौकी इंचार्ज राम प्रकाश यादव अपने सहयोगी पुलिसकर्मी एवं पीएसी बल के साथ मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

Jaunpur News: दया सरस्वती पैरामेडिकल व फार्मेसी कालेज की छात्राओं का दिव्यांगों संग खेली होली

दया सरस्वती पैरामेडिकल व फार्मेसी कालेज की छात्राओं का दिव्यांगों संग खेली होलीतेजस टूडे सं. बिपिन सैनी चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के रूहट्टा में स्थित राजेश...

सभी हैं मौन, सरकार के आगे 

सभी हैं मौन, सरकार के आगे  फिर बोले कौन, सरकार के आगे हो गया कानून अंधा, नहीं दिखता चेहरा बन बैठा लोकतंत्र बहरा, सरकार के आगे हो गए कैद...

युवाओं को सुरक्षा व नेतृत्व के लिये तैयार करेगा फायरिंग रेंज: ब्रिगेडियर

युवाओं को सुरक्षा व नेतृत्व के लिये तैयार करेगा फायरिंग रेंज: ब्रिगेडियर कुलपति कर्नल व ब्रिगेडियर ने फायरिंग रेंज का किया उद्घाटनतेजस टूडे ब्यूरो राजेश...

एक बाप की कुर्बानी, एक बेटे की चुप्पी

एक बाप की कुर्बानी, एक बेटे की चुप्पी मगर अफसरों को छोड़ देने का अंजाम बहुत बुरा होगा कुमार सौवीर बाबर का बेटा हुमायूं और आजम खान का...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular