HomeFirozabadविशेष अभियान में पुलिस ने 49 शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

विशेष अभियान में पुलिस ने 49 शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

विशेष अभियान में पुलिस ने 49 शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जनपद में जनशिकायतों के निस्तारण में तेजी व पारदर्शिता निष्पक्षकता हेतु एसएसपी ने विशेष अभियान शुरू किया है। विशेष अभियान के अन्तर्गत फिरोजाबाद पुलिस द्वारा शिकायतकर्ताओं के मौके पर जाकर कुल 49 शिकायतों का निस्तारण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व नगर के पर्यवेक्षण में जनपद में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली जनशिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का नोडल अधिकारी अखिलेश भदोरिया अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को नामित किया गया है। विशेष अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा शिकायतकर्ता के मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है जिसमें प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल के थाना क्षेत्र में कम से कम 1 स्थान व थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में कम से कम 2 स्थानों पर प्रतिदिन मौके पर निस्तारण करेंगे शुक्रवार को चलाये गये विशेष अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों पर प्राप्त शिकायतों में से कुल 49 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। विशेष अभियान के अन्तर्गत शिकायतकर्ता को अब अपनी शिकायत के निस्तारण हेतु परेशान नहीं होना पडेगा। फिरोजाबाद पुलिस शिकायतकर्ता के घर मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर करेगी शिकायत का समाधान व दोनों पक्षों का फीडबैक लेकर शिकायत के समाधान के सम्बंध में सन्तुष्ट किया जायेगा। एसएसपी द्वारा चलाए गए विशेष अभियान से अब शिकायतकर्ता को बार-बार थाने अथवा उच्चाधिकारियों के पास पुलिस ऑफिस आने की आवश्यकता नहीं पडेगी, उसकी शिकायत का निस्तारम और बेहतर तरीके से मौके पर हो पायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read