HomeFirozabadआईजीआरएस में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिये कड़े निर्देश

आईजीआरएस में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिये कड़े निर्देश

आईजीआरएस में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिये कड़े निर्देश

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई जहां मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, समस्त खंड विकास अधिकारी, एडीयो पंचायत, सचिव डीसी मनरेगा, परियोजना निदेशक सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान आईजीआरएस, पंचायत सचिवों की उपस्थिति, आरआरसी सेंटरों की स्थिति और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक पंचायत सचिव को प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पंचायत भवन पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा जिससे ग्रामीण जनों की समस्याओं का समाधान प्राथमिक स्तर पर ही किया जा सके। अनुपालन न करने पर वेतन कटौती की चेतावनी दी गई है। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक गांव में बने आरआरसी सेंटरों को सक्रिय किया जाए तथा उनके संचालन की जिम्मेदारी सचिवों पर तय की गई है। साथ ही आईजीआरएस के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य किया गया है।
जिलाधिकारी ने नारखी और शिकोहाबाद के एडीयो पंचायत को सबसे खराब प्रदर्शन के चलते प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। वहीं मदनपुर और एका के खंड विकास अधिकारियों की स्थिति भी बेहद खराब पाई गई। आईजीआरएस में खराब प्रदर्शन करने वाले 10 सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश भी जारी किए गए।बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। जिन पंचायत सचिवों के यहां एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुए हैं, उनके वेतन को तत्काल प्रभाव से रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। ग्रामसभा की बैठक कराकर अधिक से अधिक आवेदन एकत्र किए जाएं, ताकि भर्ती प्रक्रिया शीघ्र संपन्न हो सके।
जिलाधिकारी ने पंचायत विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सात एडीओ पंचायतों को सबसे कम व्यय करने के आधार पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने की बात कही। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि विकास कार्यों में कोई व्यय न करना अत्यंत खेदजनक है। सभी पंचायत सचिवों को एसआरएलएम के अंतर्गत नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। उन्हें निर्देशित किया गया कि वे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ नियमित बैठकें करें और समूह की प्रगति में योगदान दें। साथ ही वर्तमान और पूर्व प्रधानों द्वारा उठाई गई समस्याओं का समाधान प्राथमिक स्तर पर सुनिश्चित करें। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले नौ पंचायत सचिवों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विशु राजा सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read