नन्हे—मुन्ने बच्चों के कंधों पर कांवड़ देख लोग हुये आश्चर्यचकित
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी/राजेश द्विवेदी
शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। स्थानीय नगर में बुधवार सुबह दस बजे से एटा रोड स्थित चौमुखी महादेव मंदिर से बाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। सौरों घाट से टैंकर में गंगा जल लाकर चौमुखी महादेव मंदिर पर कांवड़ में भरा गया। इन कांवड़ को नन्हे—मुन्ने बालकों ने अपने कंधों पर उठाई और पैदल बम-बम भोले के जयकारों के साथ कदम से कदम मिलाते हुए मेलावाला बाग स्थित टुइयां वाले महादेव मंदिर पर पहुंचे। यहां पर सभी ने सामूहिक रूप से जलाभिषेक किया। कांवड़ यात्रा में नंदी के ऊपर बैठे भोले बाबा और मां पार्वती के स्वरूप आकर्षक का केंद्र रहे।
बाल कांवड़ यात्रा नगर में चौमुखी महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर एटा तिराहा, कटरा बाजार, पक्का तालाब, तहसील तिराहा, नारायण तिराहा, पालीवाल चौराहा और नेहा गैस्ट हाउस होते हुए श्री टुइयां वाले महादेव मंदिर पर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने बाल कांवड़ यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया। बाल कांवड़ यात्रा के आगे-पीछे सुरक्षा की दृष्टि से थाने का फोर्स चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार के नेतृत्व में पूरा फोर्स बाल कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा में लगा हुआ था। इसमें बालक और बालिकाओं के साथ उनके अभिभावक भी शामिल रहे। नेहा गेस्ट हाउस पर सभी को पानी पिलाया गया। बाल कांवड़ यात्रा के आयोजक मंडल के सभी पदाधिकारी कांवड़ यात्रा के साथ चल रहे थे।
आयोजकों ने श्री टुइयां वाले महादेव मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना किया और बाल कांवड़ियों को उपहार स्वरूप खाने के लिए पैकिट्स दिया। कांवड़ लेकर चले बाल कांवड़ियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। दोपहर बाद शिव भक्तों का दूसरा जुलूस बाबा पशुपतिनाथ के भव्य रथ के साथ निकला जिसमें आगे आगे भगवान शिव के गण अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं शिव भक्त रथ को खींचते हुए भोले बाबा के जयकारे लगा रहे थे। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में लोग रथ यात्रा के आगे एवं पीछे चल रहे थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।