थाना समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी, जनसमस्याएं सुनकर त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश

थाना समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी, जनसमस्याएं सुनकर त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। थाना नारखी में आयोजित थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने जनता की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। साथ ही कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक थाना समाधान दिवस पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनें और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग की टीम को हमेशा जनसेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। इससे न केवल जनता को राहत मिलती है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास का वातावरण भी बनता है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि भूमि विवादों और अन्य प्रकार की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाय। समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष सबसे अधिक मामले राजस्व संबंधित प्रस्तुत किये गये जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी जनता के प्रति संवेदनशील बनें और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लें, ताकि निचले स्तर पर ही विवादों का समाधान हो सके और लोगों को बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने समाधान दिवस की सार्थकता को बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण माध्यम है जिसके ज़रिए प्रशासन सीधे जनता से जुड़ता है और उनकी समस्याओं का समाधान करता है। इस अवसर पर तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA