राजकीय संग्रहालय में रंग कला समूह का दो दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित
इस प्रकार के आयोजनों से चित्रकारों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि मिलेगी: डॉ प्रदीप
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। राजकीय संग्रहालय एवं रंग कला समूह के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विविधा एकल कला प्रदर्शनी 2024 का उद्घाटन हुआ।
मुख्य अतिथि डॉ मनोज गौतम उप निदेशक राजकीय संग्रहालय झांसी एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेविका डॉ. नीति शास्त्री, जीवनधारा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप तिवारी, हरि नारायण त्रिवेदी एवं किशन सोनी वरिष्ठ चित्रकार रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन करके हुआ। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुये डा मनोज गौतम ने कहा कि यह प्रदर्शनी विभिन्न विषयों पर आधारित अपने सभी विषय को परिभाषित कर रही है। यह भी कहा कि कला को किसी परिधि में बांधा नहीं जा सकता है और कला हमेशा स्वछन्द होती है। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य छिपी हुई कला को बाहर निकालना है।
प्रदर्शनी के कलाकार परशुराम गुप्ता जो रंग कला समूह लगातार 3 वर्षों से कला की क्षेत्र में कार्य कर रहा है। कभी प्रदर्शनी तो कभी प्रतियोगिताओं का आयोजन कराता है। रंग कला समूह के अध्यक्ष हरि नारायण त्रिवेदी है एवं उपाध्यक्ष ली परशुराम गुप्ता हैं एवं रंग काला समूह की संचालक प्रियंका रिछारिया है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डा प्रदीप तिवारी ने कहा कि एकल प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्र अत्यन्त प्राकृतिक एवं आकर्षक हैं। इस तरह की प्रदर्शनी के आयोजन से स्थानीय चित्रकारों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि मिलेगी। डा नीति शास़्त्री ने कहा कि विविधा प्रदर्शनी एक अनोखा प्रयास किया। इसके लिये संग्रहालय बधाई का पात्र हैं। संग्रहालय नित्य नई प्रतिभाओं को एक मंच दे रहा है और झांसी के कलाकारों के अवसर प्राप्त हो रहा है, एक बड़ी उपलब्धि है। इस प्रदर्शनी का आयोजन 20 से 22 सितंबर तक किया जाएगा इसका समय 10 बजे से लेकर 5 बजे तक है तथा 22 सितंबर दिन में 3 बजे इस प्रदर्शनी का समापन किया जाएगा।
इस अवसर पर कलाकार पवन कुशवाहा झांसी, पराग गुप्ता, नीरज तिवारी, गार्गी गुप्ता, जतिन गुप्ता, मधुर गुप्ता, रवि गुप्ता, पवन गुप्ता, मेघा श्रीवास्तव, रामकेश पटेल, महेंद्र, प्रीति रिछारिया, साहिबा सिद्ध गी, सलिल चौहान, अशोक अग्रवाल, एड हंसराज, बृज लाल राय, परशुराम गुप्ता के गुरु, मरुधर प्रताप यादव, इं. वीर सिंह यादव, डा रिंकू, विनोद व्यास, इं पंचम सिंह निरंजन, महेश प्रसाद पस्तोर, प्रणब गोस्वामी, रमेश चंद तिवारी, रितु, दीपक पत्रकार, परशुराम गुप्ता की पत्नी गायत्री गुप्ता, वरिष्ठ चित्रकार कामिनी बघेल, मृदुला सक्सेना, संगीता निरंजन सहित तमाम कलाकार मौजूद रहे। अन्त में हमारी प्रदर्शनी के मुख्य कलाकार परशुराम गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













