एएसपी ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की बैठक
पेंशनर्स की समस्याएं सुनकर निस्तारण के लिये सम्बन्धित को दिया निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पुलिस लाइन सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ मीटिंग की। पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं को सुन उनके शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पेंशनर्स से अपील कि वे सभी नौकरी से रिटायर हुए हैं, सेवा से नहीं, आज भी कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाएं रखने तथा अपराधों पर कार्यवाही करने में उनके अहम योगदान कि आवश्यकता है। उन्होंने पेंशनर्स को यूपी-112 की ओर से वरिष्ट नागरिकों के हित में चलाई जा रही “सवेरा योजना” के बारे में जानकारी देते हुये अपील किया कि सभी ज्यादा से ज्यादा इस पर रजिस्ट्रेशन कर लें। सवेरा योजना के तहत यूपी-112 वरिष्ट नागरिकों के देखभाल की जिम्मेदारी लेती है तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में सभी सेवाएं उन तक पहुंचायी जाती हैं। उन्होंने अन्य बुजुर्ग लोगों को भी इस संबंध में जागरुक करने के लिए कहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













