अण्डरपास निर्माण पर गांव में उठी विरोध की चिंगारी, हाईवे पर बैठा मोहम्मदाबाद

अण्डरपास निर्माण पर गांव में उठी विरोध की चिंगारी, हाईवे पर बैठा मोहम्मदाबाद

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
टूंडला, फिरोजाबाद। स्थानीय तहसील के मोहम्मदाबाद गांव में प्रस्तावित अंडरपास निर्माण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा शुरू कराए गए निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने नाराज़गी जताई है और निर्माण स्थल को बदलने की मांग को लेकर गुरुवार को हाईवे पर धरना दे दिया। मामला उस समय गरमाया जब ग्रामीणों को पता चला कि अंडरपास का निर्माण गांव के मुख्य चौराहे से हटकर अन्य स्थान पर किया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि मोहम्मदाबाद की आबादी दोनों ओर फैली हुई है। एक ओर स्कूल, अस्पताल सहित अन्य सुविधाएं हैं, जबकि दूसरी ओर मकान, खेत और पंचायत भवन स्थित है। ऐसे में सड़क पार करना न सिर्फ जोखिम भरा है, बल्कि पहले भी यहां कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें जानें जा चुकी हैं। गांव वालों की मांग है कि अंडरपास का निर्माण नगला महादेव कट पर किया जाय जहां से अधिकतर लोग पैदल और दुपहिया वाहनों से पार होते हैं।
ग्रामीणों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। धरना सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ और दोपहर बाद तक चला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना टूंडला से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इंस्पेक्टर अंजीश कुमार ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश करते हुये आश्वासन दिया कि उनकी बात अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण शांत हुए और धरना खत्म किया गया।
इस बीच एनएचएआई के आगरा प्रोजेक्ट कार्यालय से प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप यादव ने जानकारी दिया कि निर्माण कार्य से जुड़ी हर आपत्ति की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक पांच सदस्यीय तकनीकी टीम गठित की गई है जो शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की दिशा तय की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो वे दोबारा धरने पर बैठेंगे और इस बार आंदोलन उग्र होगा। यह मुद्दा सिर्फ एक गांव तक सीमित नहीं है, बल्कि सवाल उठता है कि विकास कार्यों में स्थानीय ज़रूरतों और ज़मीनी सच्चाई को प्राथमिकता क्यों नहीं दी जाती? प्रशासन और प्राधिकरण के बीच संवाद की कमी एक बार फिर जनता के विरोध के रूप में सामने आई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA