नगर में जलभराव से नागरिक नाराज, कृष्णापुरम की गलियों में भरा पानी, अधिकारी बेपरवाह

नगर में जलभराव से नागरिक नाराज, कृष्णापुरम की गलियों में भरा पानी, अधिकारी बेपरवाह

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
टूंडला, फिरोजाबाद। स्थानीय नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 9, कृष्णापुरम कॉलोनी में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था के कारण लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। अनामिका टॉकीज के पास स्थित पानी की टंकी वाली गली पूरी तरह से पानी में डूबी हुई है। घरों में सीवर और बरसात का पानी घुसने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है लेकिन स्थानीय प्रशासन इस ओर पूरी तरह उदासीन बना हुआ है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि समस्या कोई नई नहीं है। कई बार नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को शिकायत दी जा चुकी है लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बारिश के मौसम में यह इलाका हमेशा पानी से भर जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय निवासी राजीव कुमार ने बताया कि जलभराव के कारण कई घरों का सामान खराब हो चुका है। “बच्चे स्कूल जाने को मजबूर हैं, लेकिन रास्ता कीचड़ और पानी से लबालब भरा है। कई बार बच्चे गिर चुके हैं, फिर भी अधिकारी केवल आश्वासन देते हैं, समाधान कोई नहीं करता।” गली के एक अन्य निवासी पूजा शर्मा ने कहा, “नालियों की सफाई महीनों से नहीं हुई है। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। नगर पालिका चुनाव के समय नेता बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन बाद में कोई झांकने तक नहीं आता।”
स्कूली बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि छोटे बच्चे रोज़ाना पानी में होकर स्कूल पहुंचते हैं। कई बच्चों को जुकाम, बुखार और स्किन इंफेक्शन की शिकायतें भी सामने आ चुकी हैं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे पालिका कार्यालय का घेराव करेंगे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी से इस विषय पर बात करने की तो उन्होंने कहा कि “वार्ड नंबर 9 की समस्या मेरे संज्ञान में है। यह क्षेत्र निचले स्तर पर होने के कारण जलभराव होता है। वहां पक्के खरंजे होने के कारण कीचड़ नहीं बनती, इसलिए पानी भरता है और धीरे-धीरे निकल भी जाता है। आगामी कार्य योजनाओं में इस वार्ड का स्तर ऊंचा किया जाएगा, ताकि जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।”

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA