पुलिस ने 22 क्वार्टर देशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी/अमन चौहान
फिरोजाबाद। जनपद के नारखी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को 22 क्वार्टर देशी शराब के साथ पकड़ लिया। पकड़े गए युवक का नाम विकास है जो ग्राम कछपुरा का रहने वाला है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति इलाके में अवैध शराब लेकर घूम रहा है जिसके बाद नारखी-बरतरा रोड पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राकेश गिरी, उपनिरीक्षक अभिषेक गुप्ता और सिपाही रामवीर सिंह शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।