ई-रिक्शा चालक पर हमला, लूटपाट कर बदमाश हुये फरार

ई-रिक्शा चालक पर हमला, लूटपाट कर बदमाश हुये फरार

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी/अमन चौहान
फिरोजाबाद। जनपद के रसूलपुर थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट और लूट की गंभीर वारदात सामने आई है। किशन नगर निवासी मेहरबान नामक रिक्शा चालक पर तीन सवारियों ने ब्लेड से हमला कर दिया और उससे 1800 की नकदी लूट ली। घटना शनिवार शाम की है। मेहरबान रोज की तरह अपनी ई-रिक्शा लेकर निकला था। जाटवपुरी इलाके से तीन युवक उसकी रिक्शा में सवार हुए और जिला कारागार रोड जाने को कहा लेकिन रास्ते में उन्होंने अचानक गलियों में घुसने की बात कही। जब चालक ने इस पर आपत्ति जताई तो तीनों युवकों ने मिलकर उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में मेहरबान बुरी तरह घायल हो गया। वह किसी तरह खुद को संभालता हुआ वहां से निकला और स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
डॉक्टर्स ने बताया कि घायल की हालत फिलहाल स्थिर है लेकिन शरीर पर कई जगह गहरे घाव हैं। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 और नारखी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित से बयान लिए। मेहरबान के पिता एहसान ने आरोप लगाया कि हमला पूरी तरह से लूट की नीयत से किया गया और यह एक पूर्व नियोजित वारदात हो सकती है। पुलिस फिलहाल तीनों आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। आस—पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि क्षेत्र में ऐसे मामलों की संख्या बढ़ रही है और प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA