अवैध शराब के ठिकानों को पुलिस को किया नष्ट
शिवेन्द्र नारायण तिवारी
नारीबारी, प्रयागराज। शंकरगढ़ थाना अन्तर्गत बैरिहा सलैया गाँव में नारीबारी पुलिस की सक्रियता से चोरी-छिपे चलने वाले अवैध शराब के ठिकाने को नष्ट किया गया। टोन्स नदी के तट पर शराब का व्यापार अरसे से संचालित हो रहा था। ग्रामीण छेत्र में अवैध देशी शराब की बिक्री बड़े पैमाने पर होती है। नारीबारी पुलिस की सक्रियता के कारण शराब बनाने के कारोबार को उस समय झटका लगा, जब अचानक दबिश के दौरान बड़े पैमाने पर महुआ, यूरिया, गुड़, डिब्बे, बोतलें, ईंधन और शराब बनाने के अन्य सामान बरामद किए गए। पुलिसिया कार्यवाही के दौरान अवैध शराब के ख़िलाफ़ उक्त कार्यवाही में नारीबारी चौकी प्रभारी अनुराग सिंह यादव के सहयोग में हेड कॉन्स्टेबल अनिल मिश्र सहित सिपाही रामजीत यादव, विपिन चौधरी, प्रभु नारायण पाण्डेय, सिद्धार्थ मौर्य, मनोज सिंह, मौजूद रहे। इस कार्यवाही से जहाँ अवैध शराब कारोबारियों में दहशत है। वहीं आम ग्रामीणों में पुलिस के प्रति विश्वास का भाव देखा गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














