Homeप्रयागराजरंगारंग हरियाली कजरी तीज महोत्सव 19 को मनाया जायेगा: मीना जायसवाल

रंगारंग हरियाली कजरी तीज महोत्सव 19 को मनाया जायेगा: मीना जायसवाल

रंगारंग हरियाली कजरी तीज महोत्सव 19 को मनाया जायेगा: मीना जायसवाल

तेजस टूडे ब्यूरो
एसएन तिवारी
प्रयागराज। अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा की बैनर तले कजरी तीज महोत्सव का आयोजन 19 जुलाई दिन शनिवार शाम को 4 बजे से 6 बजे तक यह कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुआ है। बहनें हरी साड़ी लाल ब्लाउज माथे पे बिंदिया, कानों में कुंडल, नाक में नथिया, गले में हरवा, हाथों में कंगन और चूड़ी कमर में कमर पेटी, तगड़ी पैरों में लाल महावर, हाथों में मेंहदी पांव में पायल और बिछुआ 16 सिंगार में सभी को आना है।
पहला कार्यक्रम कजरी तीज क्वीन प्रथम, द्वितीय तृतीय का चयन किया जाएगा एवं ग्रुप डांस 2 व ग्रुप कजरी सॉन्ग 2 व गेम 2 तथा फैशन शो रैम्प तेरा ही जलवा 1 एवं डान्स का कार्यक्रम भी होगा। सभी बहनों से निवेदन है कि कार्यक्रम को सफल बनावें। कार्यक्रम स्थल धर्मशाला कटघर प्रयागराज में है जहां समय से आकर कार्यक्रम को सफल बनावें। उक्त बातें मीना जायसवाल राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश ने प्रेस को जारी बयान में कही। साथ ही आगे बताया कि कार्यक्रम में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सरिता जायसवाल पूर्व प्रधान हनुमानगंज, कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश रत्ना जायसवाल, मंडल अध्यक्ष मंजुला जायसवाल, मंडल महासचिव अर्चना जायसवाल, कोषाध्यक्ष मीना जयसवाल (द्वितीय) उपस्थिति रहेंगी। कार्यक्रम संयोजक निधि जायसवाल, जिलाध्यक्ष सुनीता जायसवाल, जिला महासचिव सरोज जायसवाल, नगर अध्यक्ष अंजू जयसवाल सहित तमाम महिलाएं कार्यक्रम में भाग लेंगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read