HomeTrendingबेटियों को आगे बढ़ाने में समाज अपना कदम बढ़ायें: रवीन्द्र जायसवाल

बेटियों को आगे बढ़ाने में समाज अपना कदम बढ़ायें: रवीन्द्र जायसवाल

बेटियों को आगे बढ़ाने में समाज अपना कदम बढ़ायें: रवीन्द्र जायसवाल

रामबाग स्थित सेवा समिति विद्या मन्दिर परिसर में एचके जायसवाल सभा के शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए स्टाम्प पंजीयन मंत्री

समाज को देने का समय आये तो खुलकर दीजिये: मदन लाल जायसवाल

महापौर गणेश केसरवानी ने समाज में बढ़ रही एकल परिवार व्यवस्था के नुकसान बताये

राजीव जायसवाल
प्रयागराज। बेटियों को आगे बढ़ाने में समाज अपना कदम बढ़ाए। इसी से समाज का विकास हो सकता है। अपने बच्चों को शिक्षित करना होगा। यह बातें स्टाम्प पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने प्रयागराज के रामबाग स्थित सेवा समिति विद्या मंदिर के परिसर में एचके जायसवाल सभा के शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने आगे कहा कि हम वे लोग हैं जो मनुष्यता के साथ पशु-पक्षियों को संरक्षित करते हैं। वहीं समाज में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो शिक्षित होकर भी आंतंकवाद को बढ़ावा देते हैं। हम जातियों में बटेंगे तो काटने वाले लोग हमें काटेंगे। जब-जब हम लोग बंटे हैं तब-तब देश गुलाम हुआ है। इसलिए हम सबको संकल्प लेना होगा कि हमें बंटना नहीं है, बल्कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना है। राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए ही लोग राजनीति में आएं। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के अध्यक्ष मदन लाल जायसवाल ने कहा कि समाज को देने का समय आए तो खुलकर दीजिए, क्योंकि आप जो देंगे उसका कई गुना ईश्वर देगा। कार्यक्रम का शुभांरभ अतिथियों ने राजराजेश्वर कार्तिवीर्य सहस्त्रार्जुन के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम में महापौर गणेश केसरवानी ने समाज में बढ़ रही एकल परिवार व्यवस्था के नुकसान को बताया। साथ ही कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में एकता और लगाव बढ़ता है। इस अवसर पर पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, महामंत्री आदित्य वर्धन, डॉ. सुमंत गुप्ता, पूरन चंद्र धारीवाल, जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल, एसपी सुमन, स्वामी ओम प्रकाश जायसवाल, सतीश चंद्र जायसवाल ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता पदुम नारायण जायसवाल ने किया। इस अवसर पर अतिथियों ने विशिष्ट योगदान के लिए 48 विभूतियों को शॉल और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। अतिथियों ने सभा के शताब्दी वर्ष विशेषांक का विमोचन भी किया।


बिहार के बाद बंगाल की बारी
राजीव जायसवाल
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के स्टांप न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने प्रयागराज में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल में भी ममता बनर्जी के कुशासन का अंत होगा। बिहार में मिली शानदार जीत के बाद अब पश्चिम बंगाल की बारी है। मंत्री ने कहा कि ममता भी एसआईआर को लेकर भयभीत हैं। उन्हें सत्ता से दूर हो जाने का डर सताने लगा है। एसआईआर पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि तैयार की जा रही मतदाता सूची से अवैध और घुसपैठियों को हटाना है। बिहार में फर्जी मतदाता हटाए गए। अब अन्य राज्यों में भी फर्जी मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। इस अभियान के बाद सही मतदाता मतदान कर पाएंगे।

जायसवाल समाज के पदाधिकारियों ने सहस्त्रार्जुन मन्दिर में की पूजा
राजीव जायसवाल
प्रयागराज। एचके जायसवाल सभा प्रयागराज के शताब्दी समारोह में शामिल होने आए देश के विभिन्न स्थानों से आए तमाम पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन लाल जायसवाल के नेतृत्व में नैनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित ब्यौहरा गांव पहुंचे। सभी लोगों ने नवनिर्मित भगवान सहस्त्रार्जुन मंदिर में पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पूरन चंद्र झरीवाल, राष्ट्रीय महासचिव आदित्य वर्धनम, उत्तर प्रदेश प्रभारी सतीश जायसवाल, पदुम नारायण जायसवाल, लक्ष्मण जायसवाल आदि मौजूद रहे। मौके पर सभी का मंदिर की ओर से जय प्रकाश जायसवाल ने स्वागत किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read