स्वच्छ वातावरण के लिये सभी पौधरोपण कर समुचित देख-रेख करें
विश्व पर्यावरण दिवस पर यमुनापार जिलाध्यक्ष ने किया पौधरोपण
तेजस टूडे ब्यूरो
शिवेन्द्र नारायण तिवारी
प्रयागराज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने वृहस्पतिवार को भाजपा जिला कार्यालय सिविल लाइंस परिसर में कार्यकर्ताओं संग मां के नाम एक आम का पौधा लगाकर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया।
इसके साथ ही जिलाध्यक्ष शुक्ल ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य पौधारोपण और देख-रेख का होना चाहिए जिससे हम सभी को स्वच्छ वातावरण आने वाली पीढ़ी को दे सकें। जिलाध्यक्ष ने गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, आईटी जिला संयोजक सतीश विश्वकर्मा, भाजपा नेता डाँ. देवी सिंह, प्रदीप पांडेय, अजय सिंह, सलिल तिवारी आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA












