HomeCRIMEदरोगा ने दोस्तों के साथ मिलकर की फौजी की हत्या, पढ़िए पूरी...

दरोगा ने दोस्तों के साथ मिलकर की फौजी की हत्या, पढ़िए पूरी खबर…

दरोगा ने दोस्तों के साथ मिलकर की फौजी की हत्या, पढ़िए पूरी खबर…

दरोगा, सेना का सिपाही, अधिवक्ता समेत 5 पर मुकदमा दर्ज

तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव जायसवाल
प्रयागराज। यमुनानगर के करछना थाना क्षेत्र स्थित धरवारा गांव में कार सवार बदमाशों की पिटाई से घायल फौजी की दूसरे दिन सोमवार भोर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर आए थे। शनिवार देर रात धरवारा मोड़ के पास अज्ञात वाहन सवार लोगों से उनका विवाद हो गया था। इस दौरान उनकी बेरहमी से पिटाई कर बदमाश भाग निकले। उनको मिलिट्री हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया था जहां रविवार रात उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार धरवारा गांव निवासी विवेक सिंह (28) पुत्र उमाकांत सिंह आर्मी के इंटेलिजेंस विभाग में तैनात थे। इस समय उनकी ड्यूटी दिल्ली में थी। 29 नवंबर की रात कोहड़ार से लौटते समय धरवारा मोड़ के पास अज्ञात वाहन सवार कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। बदमाशों ने विवेक को मारपीट कर अधमरा कर दिया। घटना के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। गंभीर हालत में विवेक को लखनऊ के एक अस्पताल में ले गए। वहां से उन्हें मिलिट्री हास्पिटल ले जाया गया, जहां रविवार रात उनकी मौत हो गई। पिता उमाकांत सेना से सूबेदार पद से रिटायर हुए हैं। विवेक दो भाइयों में छोटे थे। 3 साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनका एक दो साल का लड़का है। विवेक सिंह के चाचा की लड़की की शादी 29 नवंबर को थी।
बताया गया कि शादी में हिस्सा लेने के लिए वह छुट्टी लेकर घर आए थे। रात में कोहड़ार से लौटते समय ओवर टेक करने के चक्कर में अज्ञात वाहन सवार लोगों से विवाद हो गया। इसी दौरान उन पर हमला बोल दिया गया। मामले में करछना थाना में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया जाता है कि नामजद अभियुक्त मिर्जापुर में तैनात उपनिरीक्षक राजकमल पांडेय, अधिवक्ता दिनेश यादव, सेना का जवान राजीव ठाकुर, भाई लाल यादव एवं राजू अग्रहरि हैं। मामले में डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद यादव ने परिजनों से बातचीत किया जिसके साथ ही छानबीन शुरू कर दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read