हल्की बारिश से सड़क की खूबसूरती निखरकर आयी सामने
भाजपा सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे क्षेत्रीय नेता
तेजस टूडे ब्यूरो
शिवेन्द्र नारायण तिवारी
प्रयागराज। योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार के सड़कों को बेहतर बनाने के बड़े बड़े दावे हो रहे फेल जनपद के विधानसभा बारा के देवरा ग्राम पंचायत की ये सड़क जो लगभग 25 गांवों को जोड़ती है। साथ ही शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ब्लॉक, थाना इत्यादि का यह रास्ता मुख्य मार्ग माना जाता है किंतु इस दो मिनट के वीडियो और लगभग 500 मीटर की सड़क को साफ देखा जा सकता हैं कि बारा विधानसभा में कितना बेहतर कार्य किया गया है।
इन्हीं रास्तों से रोजाना लगभग 500 से अधिक स्कूली बच्चे निकलते हैं। कभी—कभार तो गिर भी जाते हैं जिससे उनको चोट तो आती हैं। साथ ही वह विद्यालय में भी अनुपस्थित हो जाते हैं, क्योंकि गिरने के बाद उनका स्कूल ड्रेस खराब हो जाता है। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं ब्लॉक, थाना का मुख्य मार्ग होने के कारण प्रतिदिन सैकड़ों लोग भी इस मार्ग से होकर जाते हैं। उनके साथ भी वैसा ही होता है। जैसे विद्यार्थियों के साथ होता है। यह सिलसिला हर वर्ष बरसात में देखने को तो मिलता है। साथ ही कहीं—कहीं गर्मियों में भी यही हाल रहता है, क्योंकि सड़कों के कितने नालिया नहीं बनवाई गई जिससे लोगों के घर का पानी भी सड़क में ही आता है और समस्या बरकार बनी रहती है।
ग्रामीणों ने बताया कि चुनाव बीत जाने के बाद न ही विधायक और न सांसद कभी हमारे गांव में कदम नहीं रखे। यहां तक कि कुछ ग्रामीणों ने बताया कि हमारा विधायक कौन हैं, कैसे दिखते हैं, हम जानते भी नहीं और जिनको हम जानते नहीं तो वह हमारी समस्याओं को कैसे समझेंगे। वहीं कुछ ग्रामीणों ने कहा कि अगर इन्हीं सड़कों में हमारे महान जनसेवकों को चला दिया जाए तब शायद उनको यह एहसास हो कि हमने असल में काम क्या किया। हमें तो लगता है कि काम सिर्फ कागजों में कराया जा रहा, क्योंकि 4 सालों में कोई भी हमारे गांव में काम क्या देखने तक नहीं आया या फिर वह शायद भाजपा सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














