हमारा पैसा सिर्फ हमारे कार्य पर ही खर्च हो, किसी और मद में नहीं: धर्मदेव
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। जिले के रोह प्रखंड अंतर्गत रूपौ एवं परतापुर गांव में राष्ट्रीय दलित मनवाधिकार अभियान सह दलित आर्थिक अधिकार आन्दोलन के बैनर तले एससीएसपी/टीएसपी बजट आवंटन की मांग को लेकर रूपौ गांव के दलित टोला में जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों बच्चो ने एवं उनके माता-पिता ने भाग लिया। एनसीडीएचआर के राज्य समन्वयक धर्मदेव पासवान ने बताया कि बिहार सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा एसी/एसटी के लिए दर्जनो विशेष योजनाएं चलाई जा रही है, जो सिर्फ दलितों/आदिवासियों के लिए है। श्री पासवान ने बताया कि हमलोगों के समुदाय को यह पता नहीं है, कि हमारे लिए कौन-कौन सी योजना है। जिसके वजह से इन समुदायों को काफी नुकसान होता हैं। यह कार्यक्रम करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रत्येक वर्ष सरकार के द्वारा करोड़ों रूपया बजट आवंटन किया जाता है, लेकिन इसका सीधा पहुंच नहीं होने के कारण लाभ से वंचित रह जाता है। हमारा पैसा हमपर ही खर्च हो किसी अन्य मद में नहीं। इसकी जानकारी अब स्कूल, गांव और एससी/एसटी के एक-एक परिवार तक लेकर जाएंगे और आंध्र प्रदेश, उतराखंड, कर्नाटका, तेलंगाना और राजस्थान के तर्ज पर बिहार में भी अनुसूचित जाति उप योजना, अनुसूचित जनजाति उप योजना कानून बने। श्री पासवान ने बताया कि एससी/एसटी समुदाय के लिए अनुसुचित जाति उप योजना और अनुसूचित जन जाति उप योजना के तहत इसमें विशेष प्रावधान है कि इनका पैसा इनके ही लिए खर्च हो पर ऐसा होता नहीं है। इनके पैसे को अन्य मद में खर्च किया जाता रहा है। दूसरी बात यह है कि स्कूली व्यवस्था में और सुधार हो इसके लिए यह विशेष कार्यक्रम है। पासवान ने कहा कि शून्य भेदभाव के साथ अत्याचार को कम करना है। इसके साथ ही एससीएसपी/टीएसपी कानून की मांग हो बिहार में, ताकि हमारा बजट हमारा अधिकार को सभी लोग समझ सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














