ओवरलोड वाहनों के चलते हो रही दुर्घटनायें, प्रशासन मौन
शिवेन्द्र नारायण तिवारी
नारीबारी, प्रयागराज। ओवरलोड वाहनों का निकलना बंद नहीं हो रहा है। लिहाजा अरबों की लागत से बनाई गई नेशनल हाइवे की आरसीसी रोड जगह जगह पर क्षतिग्रस्त होने लगी है। वाहनों की निर्धारित क्षमता से अधिक रेत और गिट्टी भरकर निकलने वाहनों के कारण बनी रोड जगह जगह धंस गई है और रोड में डेढ़ से 2 इंच की दरारें भी दिखाई देने लगी है। बात यह है कि अधिवक्ताओं, पत्रकारों एवं समाजसेवियों द्वारा समय समय पर ओवरलोड वाहनों पर रोक के लिये ज्ञापन भी दिये गये। शिकायतें की गई लेकिन कार्रवाई केवल कागजों पर ही सीमित दिखाई दे रही। बता दें कि क्षमता से अधिक मटेरियल भरकर निकलने वाले डंपर, ट्रक और ट्रैक्टरों पर निरंतर कार्रवाई नहीं होती है। कभी कभार ही एक-दो ट्रेक्टर, डंपरों को पकड़कर थाने में खड़ा कर दिया जाता है। लगातार कार्रवाई न होने से ओवरलोड वाहनों का निकलना बंद नहीं हो रहा है। इससे शासन का करोड़ों रुपये जो कि सड़कों के निर्माण में लगाया गया वह बर्बाद हो रहा है। खराब हो रही रोड एवं बढ़ती दुर्घटनाओं के कारण उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही। इसके बावजूद भी रोड पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या ओवरलोड ट्रक भारी संख्या में देखी जा रही है। स्थानीय प्रशासन की सभी कर छुटपुट कार्रवाई करके कोरम पूरा कर लेती है। ओवरलोड वाहनों के निकलने से टोल प्लाजा की भी मोटी कमाई की बात सामने आई है। अभी हाल में ही पत्रकारों द्वारा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ खबर लगाने पर हर्रो रोड टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा पत्रकारों एवं वकीलों से अभद्रता की गई जिससे पत्रकारों और वकीलों ने जिलाधिकारी द्वारा आरटीओ प्रयागराज के कर्मचारियों को नियमित रूप से ओवरलोड वाहन पर अंकुश लगाने की निर्देशित किया गया। लिहाजा दो दिन पहले करीब 50 गाड़ियों का चालान किया गया जिससे ओवरलोड ट्रक संचालकों में अफरा तफरी का माहौल रहा। कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में ओवरलोड पासर गैंग के इशारे पर चलाई जा रही है जिनका निश्चित कोड वर्ड होता है उसी कोड वर्ड के सहारे टोल प्लाजा पार करते हुए आगे को जाती है। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेश के तहत रात्रि 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक ओवरलोड ट्रकों पर निगरानी रखी जाएगी। अब देखने की बात यह है कि आरटीओ विभाग ओवरलोड ट्रकों पर कितनी और कब तक निगरानी रखता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














