गंगा समग्र ने करवाया सामूहिक भण्डारे का आयोजन
सैकड़ों गरीब परिवारों को बांटे गये तिरपाल
तेजस टूडे ब्यूरो
शिवेन्द्र नारायण तिवारी
प्रयागराज। जनपद के यमुनानगर विकास खंड शंकरगढ़ क्षेत्र के सीता पहाड़ी पर रविवार को गंगा समग्र स्वामी हरि नारायण महाराज, राष्ट्रीय पर्व आयाम प्रमुख (आरएसएस) काशी क्षेत्र संरक्षक ने आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रम में 200 गरीब परिवारों को तिरपाल वितरण किया। साथ ही सामूहिक हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जहां सैकड़ों लोगों ने भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण किया। गंगा समग्र द्वारा गरीबों को तिरपाल बांटने की पहल को क्षेत्रीय लोगों ने प्रशंसा किया।
बरसात के मौसम में गरीब परिवारों के लिए तिरपाल जैसी आवश्यक वस्तु प्रदान करना उनकी मदद करने का एक महत्वपूर्ण तरीका है। इससे वे अपने घरों को बारिश से बचाने और सुरक्षित रहने में सक्षम हो सकते हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि गंगा समग्र जैसी सामाजिक संगठनों की इस तरह की पहल से समाज के वंचित वर्गों को सहायता मिलती है और उनके जीवन स्थिति में सुधार होता है।
इस अवसर पर रोहित सिंह, रामू, विक्रम सिंह, अभिजीत अग्रवाल, विवेक शुक्ला, प्रफुल्ल मिश्रा, गुड्डू, गंगा सेविका शिवानी पटेल, मनीष, नागेंद्र शुक्ला, रोहित केसरवानी, शिव नरेश सिंह, उग्रसेन सिंह, रुद्र प्रताप मिश्रा, अनुपम सिंह, कुंवर सिंह भदौरिया, दिलीप मिश्रा, जितेंद्र ओझा, सुधीर ओझा, उग्रसेन के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान गरीब परिवारों को राहत प्रदान की गई और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया गया। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई जिसमें योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही कल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। रुद्र प्रताप मिश्रा ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया और गरीब परिवारों की सहायता करने में अपना समर्थन दिया। गंगा समग्र परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब परिवारों की सहायता करना और उनकी जरूरतों को पूरा करना था। कार्यक्रम के माध्यम से गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया गया। गंगा समग्र परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने गरीब परिवारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











