बाबू एलपीएस पब्लिक स्कूल में किया गया पौधरोपण
तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप पाण्डेय
हरचन्दपुर, रायबरेली। स्थानीय क्षेत्र में स्थित बाबू एल. पी.एस. पब्लिक स्कूल में आज “एक वृक्ष माँ के नाम” के अंतर्गत कार्यक्रम हुआ जिसके अंतर्गत बच्चों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण व सरस्वती वंदना में प्रतिभाग लिया गया। “एक वृक्ष माँ के नाम” के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मेरा युवा भारत रायबरेली के कार्यक्रम सहायक विनय मिश्रा व विशिष्ट अतिथि के रूप में नमामि गंगे परियोजना अधिकारी संजय कुमार उपस्थित रहे। अतिथियों के स्वागत पुष्प गुच्छ देकर विद्यालय की प्रधानाचार्य सपना श्रीवास्तव ने किया। विद्यालय के विशिष्ट सलाहकार अधिवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बैच लगाकर अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जहां विद्यालय के छात्रों ने चित्रकला प्रतियोगिता में सहभागिता ली तथा प्रतियोगिता के पश्चात् विजेताओं के नाम भी घोषित किया गया। रोमिल विश्वकर्मा को तृतीय स्थान, उमैमा को द्वितीय व साक्षी रावत को प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के ही कक्षा 8 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्य सपना श्रीवास्तव विद्यालय के विशिष्ट सलाहकार अधिवक्ता विकास श्रीवास्तव व मुख्य अतिथि विनय मिश्रा व विशिष्ट अतिथि संजय कुमार द्वारा विद्यालय परिसर में “एक वृक्ष माँ के नाम” के अंतर्गत “वृक्षारोपण” किया गया। कार्यक्रम का संचालन आकाश श्रीवास्तव व सुरेश लोधी ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर विद्यालय के इंचार्ज आकाश श्रीवास्तव ने बच्चों को पर्यावरण को साफ सुधरा रखने का महत्व बताया व सिखाया कि किस तरह से हमें अपने पर्यावरण को साफ सुथरा रखना चाहिए जिससे हमको शुद्ध वायु मिल सके। वन वृक्षारोपण के महत्व को भी समझाया। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बच्चों को कुछ पंक्तियों के माध्यम से यह सीखने का प्रयास किया कि यह जो मुहिम है कि एक वृक्ष मां के नाम इससे हमारा अपना जुड़ाव होना चाहिए। जिस प्रकार मां का आंचल हमें सुख और राहत का अनुभव करता है, उसी प्रकार वृक्ष की छाया भी हमें मां के आंचल की तरह शीतलता और आनंद की अनुभूति कराती। कार्यक्रम में बच्चों के अतिरिक्त विद्यालय के शिक्षक शैलेन्द्र श्रीवास्तव, कुलदीप शुक्ला, अभय कश्यप, शिक्षिकाएं शाजिया, गरिमा, ममता मोनिका सहित तमाम अभिभावक भी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














