पीली ईंटों से हो रहा काम, अधिकारी बेखबर
मनीष अवस्थी
रायबरेली। हरचंदपुर में स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण में मानकों की अनदेखी करते हुए पीली ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। अस्पताल में पहले चहारदीवारी नहीं थी। इससे मवेशियों का झुंड आसानी से प्रवेश कर जाता था। अस्पताल में रखा सामान भी असुरक्षित था। इन समस्याओं को देखते हुए बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरू किया गया। निर्माण कार्य ठेके के तहत हो रहा है। ठेकेदार न केवल पीली ईंटों का प्रयोग कर रहा है, बल्कि सरिया सहित अन्य निर्माण सामग्री भी मानकों के विपरीत लगाई जा रही है। अब तक नींव से करीब एक फुट ऊंची बाउंड्री का निर्माण हो चुका है।
स्थानीय लोगों के अनुसार लगातार पीली ईंटों से निर्माण हो रहा था। जब यह मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया तो पीली ईंटों की जगह अव्वल श्रेणी की ईंटें लाई गई। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विभाग के जूनियर इंजीनियर संजय कुमार का कहना है कि मौके का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि वहां कोई अनियमितता नहीं पाई गई। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि कोई गड़बड़ी मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।