HomeTrendingशिवगढ़ में बच्चा चोर की अफवाह पर घिरा युवक, पुलिस ने बचाकर...

शिवगढ़ में बच्चा चोर की अफवाह पर घिरा युवक, पुलिस ने बचाकर परिजनों से मिलाया

  • शिवगढ़ में बच्चा चोर की अफवाह पर घिरा युवक, पुलिस ने बचाकर परिजनों से मिलाया

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बस अड्डा के पास 27 फरवरी को एक युवक को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने घेर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और करीब 40-50 लोगों की भीड़ के बीच फंसे युवक को सुरक्षित निकालकर अपनी अभिरक्षा में ले लिया। प्राथमिक पूछताछ में युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हुआ जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उसे कुछ दिन पहले मोहनलालगंज, लखनऊ के आस—पास भी देखा गया था। इस पर पुलिस टीम उसे मोहनलालगंज लेकर गई लेकिन वहां से कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। दोबारा पूछताछ में युवक ने अपना पता केवल “रूपवास, भरतपुर” बताया। प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में उ.नि. गौरव कुमार ने थाना गदागंज में तैनात आरक्षी प्रवीन सिंह (मूल निवासी भरतपुर, राजस्थान) के सहयोग से सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो प्रसारित कर पहचान का प्रयास शुरू किया। अथक प्रयासों के बाद युवक की पहचान नरोत्तम लोधी पुत्र विशम्भर निवासी ग्राम खेरिया, थाना रूपवास, जनपद भरतपुर (राजस्थान) के रूप में हुई। परिजनों से संपर्क करने पर उसके भाई धर्मेन्द्र ने बताया कि नरोत्तम पिछले 1 वर्ष 10 माह से लापता था और पूर्व में भी दो बार घर से चला गया था।
उन्होंने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। शनिवार को नरोत्तम के भाई धर्मेन्द्र और माता गीता थाना शिवगढ़ पहुंचे। आवश्यक सत्यापन के बाद पुलिस ने युवक को नये कपड़े पहनाकर भोजन कराया और सकुशल परिजनों को सुपुर्द कर दिया। अपने बेटे को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखें भर आईं। उन्होंने पुलिस टीम के त्वरित और मानवीय प्रयासों के लिए आभार जताया। सुपुर्दगी में प्र.नि. राजीव सिंह, उ.नि.गौरव कुमार, आ. प्रवीन सिंह, आ. आकाश कुमार, आ. बड़े बाबू शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read