Homeरायबरेलीखीरों में विकास खण्ड स्तरीय गोष्ठी आयोजित

खीरों में विकास खण्ड स्तरीय गोष्ठी आयोजित

खीरों में विकास खण्ड स्तरीय गोष्ठी आयोजित

पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का हुआ सजीव प्रसारण
तेजस टूडे सं.
पंकज कुमार
खीरों, रायबरेली। विकास खण्ड खीरों के ब्लाक सभागार में शनिवार को त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय खंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष पासी एवं भाजपा जिला प्रतिनिधि शिवराम सिंह ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 20 वीं किस्त का सजीव प्रसारण उपस्थित किसानों को दिखाया गया। गोष्ठी में किसानों को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष संतोष पासी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार प्रयासरत है। किसानों को उन्नतशील बीज, आधुनिक कृषि यंत्रों पर छूट और वैज्ञानिक खेती की विधियों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 6 हजार रुपये की वार्षिक सहायता राशि किसानों के लिए एक बड़ी मदद साबित हो रही है जिससे किसान अपनी कृषि लागत को कम करते हुए आय बढ़ा रहे हैं। उन्होंने पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह की सराहना करते हुए कहा कि हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में दलित व पिछड़े वर्ग की बस्तियों को कीचड़ मुक्त कर पक्की सड़कें देने का उनका संकल्प सराहनीय है। आने वाले विधानसभा चुनाव में यही समाज उन्हें पुनः अपना प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा भेजेगा।कार्यक्रम में कृषि विज्ञान से जुड़े विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत कृषि के विविध पहलुओं से अवगत कराया। कृषि बीज भंडार प्रभारी शिव प्रकाश ने दलहन उत्पादन, प्राकृतिक खेती, कीट व रोग नियंत्रण, फसल बीमा योजना आदि की जानकारी दी। खण्ड तकनीकी प्रबंधक मुकेश मिश्रा ने किसान क्रेडिट कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी योजना एवं यंत्रीकरण संबंधी जानकारियां साझा की। कृषि विभाग के मनीष कुमार पाल ने मोटे अनाज जैसे रागी, कोदो, सांवा, बाजरा और ज्वार की खेती एवं मृदा परीक्षण की जानकारी दी, जबकि दयाराम ने पीएम किसान योजना समेत समसामयिक कृषि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष शिवराज पासवान, प्रमोद शर्मा, महामंत्री दिनेश कुमार भारती, मण्डल मंत्री गांधी सहाय, गौरव सिंह, धुन्नी सिंह, कृषि विभाग के रामबिलास, कौशलेंद्र शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read