एक बार फिर चला अतिक्रमण, मकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर
हाई कोर्ट के आदेश के बाद राजस्व व पुलिस की मौजूदगी में उठाया गया कदम
तेजस टूडे सं.
मनीष अवस्थी
हरचंदपुर, रायबरेली। सदर तहसील के कंदौरा ग्राम सभा में तालाब व रास्ते पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। इस बड़ी कार्यवाही में तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव कानून को हरिलाल लेखपाल अंकित सहित राजस्व की भारी टीम उपलब्ध रही। साथ ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि कोई असुविधा न हो, इस कार्यवाही में दो लोगों ने खुद अतिक्रमण हटा लिया और 4 मकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया। यह कार्यवाही प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद भारी पुलिस बल की तैनाती में किया। पहले अतिक्रमकारियो को चिन्हित किया गया जिसमें जिन लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपील दायर की उनको कुछ राहत मिली है। इससे पहले भी कंदौरा ग्रामसभा में अतिक्रमण किए गए 8 मकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया था। लगातार प्रशासन ने तालाब व रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



