HomeTrendingमहंगे शौक पूरा करने के लिये किया था लूटकाण्ड

महंगे शौक पूरा करने के लिये किया था लूटकाण्ड

  • महंगे शौक पूरा करने के लिये किया था लूटकाण्ड

  • 6 शातिर गिरफ्तार, लैपटॉप-मोबाइल समेत अवैध तमंचा बरामद

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। महंगे शौक को पूरा करने के लिए लूट कारित करने वाले छह अभियुक्तों को ऊंचाहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने 26 फरवरी की रात लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उनके कब्जे से लूटा गया लैपटॉप, मोबाइल, पेनड्राइव, पर्स, स्मार्टवॉच तथा अवैध तमंचा बरामद किया गया है। ग्राम पूरे बल्दी मजरे मिर्जापुर एहारी निवासी अंकित पाल पुत्र मुन्ना पाल, जो एनटीपीसी की कार्यदायी संस्था मेसर्स पीएन कंस्ट्रक्शन कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। 26 की रात करीब 10 बजे मदारीगंज से घर लौट रहे थे। हटवा व लक्ष्मीगंज गांव के मध्य डिहवा गांव स्थित अशोक किराना स्टोर के पास दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर बैग (जिसमें लैपटॉप व पेनड्राइव), मोबाइल, पर्स व स्मार्टवॉच लूट ली थी। सूचना पर डायल 112 व ऊंचाहार पुलिस मौके पर पहुंची और वादी की तहरीर पर धारा 304(2) /351(3) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया। घटना की खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित की। पुलिस टीमों ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 2 मार्च को खरौली पुल के पास बाग से 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अमन तिवारी, क्रिस कुमार, आदर्श पासी उर्फ नन्नू, दीपू वाल्मीकि उर्फ काला, अश्वनी उर्फ शनि व अमित रावत उर्फ अमित कुमार शामिल हैं। पूछताछ में अभियुक्त अश्वनी उर्फ शनि ने बताया कि वह व आदर्श आपस में रिश्तेदार हैं और नशे के आदी हैं। खर्च के लिए पैसे न मिलने पर दोनों ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर लक्ष्मीगंज क्षेत्र में लूट की योजना बनाई थी। बरामद सामान उसी घटना से संबंधित है। आरोपी दोबारा वारदात करने की फिराक में थे तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। मामले में धारा 309(4) बीएनएस की वृद्धि करते हुए बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट भी जोड़ी गई है। सभी अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र.नि.अजय राय, उ.नि. वागीश मिश्र, उ.नि. अभिज्ञान प्रताप सिंह, उ.नि. अभिजीत मिश्रा, उ.नि. सुजीत कुमार, आ. लक्ष्मीकान्त, आ. सुमित कुमार, आ. शुभम शर्मा शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read