HomeJaunpurJaunpur News: लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने मरीजों में बांटा फल

Jaunpur News: लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने मरीजों में बांटा फल

  • लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने मरीजों में बांटा फल

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। गांधी जयंती पर लायन्स क्लब शाहगंज स्टार की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल बांटे गये। लायन्स सेवा सप्ताह के तहत आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और मरीजों का कुशलक्षेम पूछते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया।

क्लब अध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में हुये कार्यक्रम में लायन्स सेवा सप्ताह के तहत इस कार्यक्रम के प्रोग्राम डायरेक्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. रफीक फारुकी, डॉ. एस.एल. गुप्ता, रोमिल अग्रहरि सहित क्लब के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता किया।

इस अवसर पर मनोज पांडेय, मनोज जायसवाल, पवन साहू, अरुण पांडेय, रितेश आर्या, बिजेंद्र अग्रहरि, प्रवीण श्रीवास्तव, महेंद्र जायसवाल सहित अन्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करा रहे मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल वितरित किया। साथ ही कहा कि महात्मा गांधी ने सेवा, मानवता और समाज के प्रति समर्पण का संदेश दिया था। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर जरूरतमंदों की सेवा करना ही गांधी जयंती की सार्थकता है।

अंत में क्लब अध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता, सेवा सप्ताह के पूरे सप्ताह के प्रोग्राम डायरेक्टर सुरेंद्र तिवारी सहित क्लब सदस्यों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

Must Read