विद्यार्थी प्रतिभा खोज परीक्षा का हुआ आयोजन
तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। शाहगंज-जौनपुर मुख्य मार्ग स्थित राधिका पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती पर स्टूडेंट कॉम्पिटिशन ट्रस्ट की ओर से विद्यार्थी प्रतिभा खोज परीक्षा-2026 का आयोजन हुआ। परीक्षा में विद्यालय समेत विभिन्न स्कूलों के कुल 110 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगी परीक्षा में जूनियर वर्ग में राधिका पब्लिक स्कूल खेतासराय के अमित बिंद ने प्रथम, श्रेया यादव ने द्वितीय तथा आर्य बालिका कोचिंग क्लासेज जैगहां के रुद्र प्रताप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में आर0 यू कॉन्वेंट स्कूल सैदपुर गड़ऊर के ओमकार चौहान ने प्रथम, इसी विद्यालय के प्रिंस यादव ने द्वितीय तथा रेशी यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ट्रस्ट के संस्थापक सूरज चौहान ने बताया कि स्टूडेंट कॉम्पिटिशन ट्रस्ट की शुरुआत वर्ष 2019 में हुई थी। हर वर्ष गांधी जयंती के अवसर पर विद्यार्थी प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया जाता है। ट्रस्ट के ओर से अब तक छह परीक्षाएं कराई जा चुकी हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही परीक्षा को लेकर उनके मन का डर दूर करना है।
विद्यालय के प्रबंधक सुरेश बिंद ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। परीक्षा में उपस्थित शिक्षकों और सहयोगियों का भी आभार जताया गया। इस अवसर पर प्रधानचार्य कमला निषाद, सूरज चौहान, फैजान आलम, जितेश चौहान, कन्हैया लाल प्रजापति, वेदांत, अरविंद, दीपक, प्रदुम्न, मधु, प्रीति, सृष्टि सहित तमाम शिक्षक, छात्र, छात्राएं आदि की मौजूदी रही।












