HomeTrendingइंदौर में 27-28 अक्टूबर को सजेगा ‘रंगरेज़्ज़ा बाय आरंभ’ का दिवाली एडिशन,...

इंदौर में 27-28 अक्टूबर को सजेगा ‘रंगरेज़्ज़ा बाय आरंभ’ का दिवाली एडिशन, देशभर के डिजाइनर्स के कलेक्शन होंगे एक छत के नीचे

  • इंदौर में 27-28 अक्टूबर को सजेगा ‘रंगरेज़्ज़ा बाय आरंभ’ का दिवाली एडिशन, देशभर के डिजाइनर्स के कलेक्शन होंगे एक छत के नीचे

इंदौर। दीपावली और धनतेरस के त्योहार को लेकर इंदौर में खरीदारी का उत्साह बढ़ने लगा है। इसी बीच शहर में लाइफस्टाइल और फैशन से जुड़ी प्रदर्शनी ‘रंगरेज़्ज़ा बाय आरंभ – दिवाली एडिशन’ का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय यह प्रदर्शनी 27 और 28 अक्टूबर 2026 (मंगलवार-बुधवार) को होटल इंफिनिटी, बॉम्बे हॉस्पिटल के पास, इंदौर में आयोजित होगी।

आयोजकों के अनुसार प्रदर्शनी दोनों दिन सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी। खास बात यह है कि प्रदर्शनी में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।

‘शॉप, स्टाइल, सेलिब्रेट’ थीम पर आयोजित इस प्रदर्शनी में देशभर के चुनिंदा डिजाइनर्स और ब्रांड्स अपने कलेक्शन पेश करेंगे। दीपावली और धनतेरस को ध्यान में रखते हुए यहां फेस्टिव सीजन की खरीदारी के लिए विशेष कलेक्शन उपलब्ध होंगे।
प्रदर्शनी में महिलाओं के लिए एथनिक वियर, डिजाइनर सूट्स, लहंगा-साड़ी, ज्वेलरी और ट्रेंडी एक्सेसरीज के साथ फुटवियर और क्लच की भी कई वैरायटी देखने को मिलेगी। वहीं घर की सजावट के लिए होम डेकोर, दीये, बंदनवार और दीपावली गिफ्टिंग के लिए प्रीमियम गिफ्ट हैम्पर्स भी उपलब्ध रहेंगे।

आयोजकों ने बताया कि पिछले एडिशन को मिली सफलता के बाद इस बार प्रदर्शनी को पहले से बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें इंदौर के साथ दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और लखनऊ के डिजाइनर्स भी हिस्सा लेंगे।
त्योहारी सीजन में फैशन, ज्वेलरी, होम डेकोर और गिफ्टिंग की खरीदारी के लिए यह प्रदर्शनी शहरवासियों के लिए एक विशेष आकर्षण बन सकती है। परिवार के साथ शॉपिंग करने आने वाले लोगों के लिए भी यहां विभिन्न श्रेणियों के उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे।

 

 

 

 

Must Read